IND Vs AUS पहले टेस्ट मैच का तीसरा दिन: दूसरे दिन की समाप्ति पर टीम इंडिया ने बनाई 218 रनों की बढ़त, 300 के करीब पर भारत

IND Vs AUS पहले टेस्ट मैच का तीसरा दिन: दूसरे दिन की समाप्ति पर टीम इंडिया ने बनाई 218 रनों की बढ़त, 300 के करीब पर भारत
टीम इंडिया ऑर ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले का आज तीसरा दिन है। टीम इंडिया ने दूसरे दिन का अंत बिना किसी विकेट के नुकसान पर 172 रनों के साथ किया था और मेजबान टीम पर 218 रनों की बढ़त ले ली थी। इस दौरान भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और जयसवाल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए भारत को मजबूत स्थिती दिलाई, लेकिन अब 63वें ओवर की आखिरी गेंद पर केएल राहुल आउट हो गए हैं। स्टार्क ने उन्हें विकेट के पीछे एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया। राहुल शतक की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन पूरा नहीं कर सके।
बता दें कि दूसरे दिन अपनी दूसरी पारी में भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और जयसवाल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए भारत को मजबूत स्थिती में लाकर खड़ा कर दिया वहीं ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर कर दिया। दोनों ने अपनी पारी में टीम को 200 से अधिक रनों की बढ़त दिलाने में मदद की। इस दौरान जयसवाल ने नाबाद 90 रनों की पारी खेली वहीं उनका साथ देने उतरे केएल राहुल ने भी नाबाद 62 रनों को योगदान दिया।
दूसरी पारी में केएल राहुल और जयसवाल ने धैर्य और स्वभाव को मिश्रण दिखाते हुए कठिन परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाया था। दोनों ही बल्लेबाजों के कंगारुओं की धारदार गेंदबाजी को इतना आसान बना दिया और रनों की झड़ी लगा दी। फ़िलहाल केएल राहुल आउट हो गए हैं। लेकिन भारतीय टीम 300 रनों की बढ़त हासिल करने के करीब है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत : केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड





