IND vs AUS Test: नीतीश-वॉशिंगटन ने संभाली टीम की कमान, नीतीश ने रचा इतिहास

बॉर्डर-गवस्कर ट्रॉफी 2024-25 में 5 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न में खेला जा रहा है. चौथे मुकाबले के तीसने दिन के खेल में भरतीय बल्लेबाज नीतीश रेड्डी ने इतिहास रच दिया है. नीतीश कुमार रेड्डी इस सीरीज में सबसे ज्याद छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में किसी मेहमान बल्लेबाज द्वारा संयुक्त रूप से सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है जहां भारत के सामने विशाल स्कोर खड़ा है वहीं भारतीय बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के सामने गुठने टेक दिए है लेकिन खेल के तीसरे दिन सीरीज में डेब्यू कर रहे नीतीश और वॉसिंगटन ने भारत की बल्लेबाजी की कमान संभाली. दोनों ने शतकीय साझेदारी कर भारत को गिरने से बचा लिया. नीतीश ब्रेक तक 88 रन पर नाबाद हैं वहीं वॉशिंगटन भी अपना अर्धशतक पूरा कर के मैदान पर डटे हुए हैं. इस पारी के जरिए नीतीश इस सीरीज में अबतक कुल 8 छक्के लगा चुके हैं. बता दें कि रेड्डी से पहले माइकल वॉन ने 2002-2003 के एशेज सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए 8 छक्के लगाए थे. वहीं क्रिस गेल ने 2009-2010 में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर एक टेस्ट सीरीज में 8 छक्के लगाए थे.
यानी रेड्डी ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट सीरीज के दौरान 8 छ्क्के लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. अब एक छक्का लगाते ही रेड्डी ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. इस पूरे सीरीज में नीतीश कुमार रेड्डी ने अपनी बल्लेबाजी से फैन्स का दिल जीत लिया है. रेड्डी ने 41, 38*, 42, 42, 16 और अब नाबाद 90 रन की पारी खेली है. (मैच जारी है) रेड्डी ने अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक भी जड़ दिया है.





