खेल

IND vs AUS Test: जीत के करीब भारत, AUS के सामने 534 रनों का लक्ष्य

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ पर खेले जा रहे पहले टेस्ट का आज चौथा दिन है जहां मैदान पर कंगारुओं की पारी चल रही है. ऑस्ट्रेलिया की टीम के सामने 534 रनों का विशाल लक्ष्य है. वहीं मुकाबले में अबतक Aus की टीम 4 विकेट खो चुकी है. भारतीय गेंदबाजों ने कंगारुओं की कमर तोड़ कर रख दी है. कप्तान बुमराह और सिराज की जोड़ी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए हैं.

 

चौथे दिन के खेल की शुरुआत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका उस्मान ख्वाजा (4) रन के रूप में लगा है. उन्हें मोहम्मद सिराज ने विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया. इससे पहले तीसरे दिन भारतीय टीम के पारी घोषित करने के बाद अपने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट गवां दिए थे जिसमे दो विकेट कप्तान बुमराह और एक विकेट सिराज के नाम था.

 

इससे पहले भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कंगारुओं के सामने विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए जयसवाल और विराट कोहली के शतकों की मदद से मेहमान टीम ने रविवार को ऑप्टस स्टेडियम में पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के सामने 534 रनों का लक्ष्य रखा.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button