खेलताज़ा खबरें

IND vs AUS Test: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत की पारी लड़खड़ाई, स्कोर 164/5

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच, मेलबर्न में चल रहे बॉक्सिंग टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया. भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने पहली पारी में 5 विकेट खोकर 164 रन बना लिए. खेल के आखिरी सेशन में भारत की पारी लड़खड़ाई और भारत ने अपने तीन विकेट खो दिए. भारत के लिए इस वक्त मैदान पर पंत और जडेजा नाबाद हैं.

 

मेलबर्न में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 474 पर खत्म हुई. वहीं भारत ने अपनी पारी की शुरुआत की. भारत को कप्तान रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका जल्दी लगा जिसके बाद जायसवाल और राहुल ने पारी की कमान संभाली लेकिन फिर राहुल भी 24 रन बनाकर जायसवाल का साथ छोड़ चले, उस वक्त भारत का स्कोर 50 के पार पहुंचा था. फिर मैदान पर विराट और जायवाल की जोड़ी ने भारत को मजबूत स्थिती की ओर अग्रसर किया. जायसवाल ने शानदार अर्धशतक जड़ा लेकिन उनकी एक गलती के चलते वह रन आउट हो गए.

 

खेल के आखिरी सेशन में जायसवाल की विकेट ने भारत को कमजोर कर दिया क्योंकि उनकी विकेट के तुरंत बाद ही विराट कोहली ने अपना विकेट गंवा दिया. जायवाल ने 82 रन की पारी खेली तो वहीं विराट 36 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. जिसके बाद भारत ने नाइट वॉचमेन के रूप में आकाशदीप को मौदान पर उतारा. पंत और आकाशदीप की जोड़ी भी ज्यादा देर मैदान पर नहीं टिक सकी और आकाशदीप ने अपना विकेट गंवा दिया.

 

बात दें कि खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 164 रन पर पांच विकेट है. मैदान पर पंत 06 और जडेजा 04 रन बनाकर नाबाद हैं. इसी के साथ भारत के सामने एक विशाल स्कोर है तो भारत को एक मजबूत साझेदारी की सक्त जरूरत है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button