IND vs AUS Semifinal: Champions Trophy में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मुकाबला

ICC Champions Trophy 2025 का पहला सेमिफाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज आनि 4 मार्च को दुबई में होने वाला है. यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा. इस मुकाबले से तय होगा कि आखिर कौन सी पहली टीम है जो फाइनल में अपनी सीट रिजर्व करेगी.
A #ChampionsTrophy match-up for the ages awaits in Dubai 😲
More 👉 https://t.co/zQncODM01X pic.twitter.com/K8riIb5qS1
— ICC (@ICC) March 4, 2025
दोनों ही टीमें अपने लीग मैच में जबदस्त प्रदर्शन करके आ रहीं है. ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड को हराकर आ रही तो वहीं, भारत न्यूजीलैंड को हराकर आ रहा है. ऐसे में आज का मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल मैच मंगलवार 4 मार्च को खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा. इसके लिए टॉस दोपहर 2 बजे होगा. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और नेटवर्क 18 चैनलों पर होगा. वहीं, अगर आप ओटीटी के जरिए मैच देखना चाहते हैं तो आपको लाइव स्ट्रीमिंग के लिए जियो स्टार एप डाउनलोड करना होगा. ऐप पर उपलब्ध होगी.
बता दें कि भारत ने 2011 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट नॉकआउट मैच में हार का सामना किया था. इसके बाद से भारतीय टीम 2015 विश्व कप सेमीफाइनल, वनडे विश्व कप 2023 फाइनल और 2023 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई की टीम से हारी है.





