IND vs AUS: रोहित का नाबाद शतक, RO-KO की जोड़ी ने AUS को 9 विकेट से रौंदा

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का सिडनी के मैदान पर वही अंदाज नजर आया, जिसके लिए वो जाने जाते हैं. हिटमैन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की अपने बल्ले से जमकर पिटाई की और 237 रनों के लक्ष्य को महज 38.3 ओवर में हासिल कर लिया. रोहित ने इस मैच में अपना 33वां वनडे शतक और 50वां अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा. इस जीत के साथ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी 3 मैचों की वनडे सीरीज का अंत हुआ.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेला जा रहा था. जहां ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया 46.4 ओवरों में महज 236 रनों के निजी स्कोर पर सिमट गई. वहीं दूसरी पारी में भारत की शुरुआत काफी अच्छी रही. पहली ही गेंद से रोहित शर्मा लय में नजर आए. रोहित ने अपनी लय को दिखाते हुए 237 रनों के लक्ष्य को बेहद आम बना दिया.
रोहित शर्मा ने 125 गेंदों का सामना करते हुए शतक पूरा किया. रोहित ने इस दौरान 13 चौके और 3 छक्के लगाकर 121 रन बनाए भी लगाए. इस रन चेस में उनका साथ दिया विराट कोहली ने जिन्होंने नाबाद 74 रनों की पारी खेली.
भारत ने इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 9 विकेट से अपने नाम कर लिया. इस लक्ष्य के लिए रोहित और कोहली की जोड़ी ने 168 रनों की पार्टनर्शिप करते हुए लक्ष्य को 38.4 ओवर में हासिल कर लिया.
बता दें कि बनडे सीरीज का अंत हो गया है लेकिन 29 तारिख से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 T20 मुकाबले खेले जाएंगे. हालांकि वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है, लेकिन टी-20 में भारत इसका बदला जरूर लेना चाहेगी.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





