खेलताज़ा खबरें

IND vs AUS: मुश्किल में भारतीय पारी, जायसवाल और पंत पर टिकी भारत की उम्मीद

मेलबर्न में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्राफी का चौथा टेस्ट मैच खेलजा जा रहा है. चौथे मुकाबले के आखिरी दिन भारत ने 340 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए खराब शुरुआत की. महज 25 रन के मामूली से स्कोर पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल, पेट कमिंस का शिकार बने और पवेलियन लौट गए.

 

मेलब्रन क्रिकेट ग्राउंड पर जारी चौथे मैच का आज पांचवा और आखिरी दिन है. आखिरी दिन की शुरुआत में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 234 रन पर ऑलआउट कर दिया. इसी के साथ भारत के सामने 340 रनों लक्ष्य खड़ा हो गया. लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत ही बेकार रही. कमिंस ने इस सीरीज में रोहित को चौथी बार अपना शिकार बनाया. कप्तान रोहित 40 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हुए वहीं केएल राहुल तो खाता भी नहीं खोल सके. लंच से ऐन वक्त पहले विराट कोहली भी अपना विकेट देकर चलते बने. टीम इंडिया इस समय मुश्किल में है. इंडिया के सामने अब लक्ष्य है कि -आखिर मैच को कैसे बचाया जाए. भारत का स्कोर इस वक्त 36 ओवर में 71-3 है.

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button