खेल

IND vs AUS: हर्षित राणा ने तोड़ी कंगारुओं की कमर, 236 रनों पर सिमट गई ऑस्ट्रेलिया

सिडनी: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए मुकाबले में अपना शिकंजा कस लिया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 236 रनों पर सिमट गई. भारत के लिए हर्षित राणा ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किए.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेला जा रहा है. जहां ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया 46.4 ओवरों में महज 236 रनों के निजी स्कोर पर सिमट गई. अपनी टीम के लिए रेनशॉ ने सर्वाधिक 56 रन की पारी खेली वहीं कप्तान मार्श ने 41 रन बनाए.

Credit: @Crickbuzz

बता दें कि सीरीज के शुरुआती दो मैच जीतकर कंगारू पहले ही अजेय बढ़त हासिल कर चुके हैं.

इसके बाद बात करें गेंदबाजी की भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन किया. भारत के लिए हर्षित राणा ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा सुंदर ने 2, कुल्दीप और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट लिए और सिराज के खाते में भी एक विकेट गया.

Credit: @Crickbuzz

इसी के साथ अब भारत को ऑस्ट्रेलिया के विजय रथ को रोकने के लिए 236 रनों का लक्ष्य 50 ओवर में हासिल करना होगा. साथ ही भातीय टीम इस सीरीज को इस मुकाबले में जीत के साथ अल्विदा करना चाहेगी.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button