खेलताज़ा खबरें

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का कहर… नहीं टिक सके भारतीय सलामी बल्लेबाज

बॉर्डर गावस्कर ट्रोफी सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है जहां भारत पहले बल्लेबाजी करने उतरी. सभी मैचों की तरह एक बार फिर भारत की बल्लेबाजी ने ऑस्ट्रेलिया के सामने दम तोड़ दिया. भारत के सलामी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के सामने टिक ही नहीं पा रहे. लंच तक भारत महज 50 रन के अंदर 3 विकेट गंवा चुका था.

 

बता दें कि विवादों के बीच रोहित शर्मा इस आखिरी टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं हैं उनके बदले शुभमन गिल को टीम का हिस्सा बनाया गया है वहीं बतौर कप्तान जसप्रीत बुमराह टीम की कमान संभाल रहे हैं.

 

भारत ने अपनी पहली पारी में लंंच तक 3 विकेट पर 57 रन बना लिए हैं. नाथन लायन ने लंच से ठीक पहले ओवर की आखरी गेंद पर शुभमन गिल को 20 के स्कोर पर स्मिथ के हाथों कैच कराया. वहीं लंच के बाद खेल शुरु तो हुआ लेकिन एक बार फिर विराट कोहली बाहर जाती हुई गेंद का शिकार हुए. विराट के विकेट गंवाने के बाद टीम इंडिया मुश्किल में है. कोहली को 17 के स्कोर पर स्कॉट बोलैंड ने वेबस्टर के हाथों कैच कराकर भारत को चौथा झटका दिया. बता दें कि केएल राहुल 4, जायसवाल 10 और गिल 20 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे.

 

मुकाबले से पहले, भारत के कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह ने कहा कि “रोहित शर्मा ने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें और अंतिम मैच में आराम करने का विकल्प चुनकर नेतृत्व क्षमता दिखाई है.” टॉस के समय, भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जब ब्लेज़र पहनकर आए और पुष्टि की कि रोहित शर्मा ने सिडनी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम मैच के लिए आराम करने का विकल्प चुना है. टॉस के समय बोलते हुए, बुमराह ने कहा “रोहित द्वारा आराम करने का विकल्प चुनना दिखाता है कि भारतीय टीम में बहुत एकजुटता है. उन्होंने कहा कि उनमें “कोई स्वार्थ नहीं” था.” बुमराह ने आगे कहा कि जो कुछ भी होता है, वह टीम के हित में होता है. “हमने इस सीरीज में वाकई बहुत अच्छी क्रिकेट खेली है. पिछला मैच काफी रोमांचक था. उम्मीद है कि हम अच्छा खेलेंगे.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button