खेलताज़ा खबरें

IND vs AUS: बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में 184 रनों से जीती ऑस्ट्रेलिया, सीरीज में 2-1 बढ़त

बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में के आखिरी दिन के खेल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के ऊपर 184 रनों की जीत दर्ज कर सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है. मेलबर्न में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट का आज आखिरी दिन था, जहां ऑस्ट्रेलिया ने ड्रॉ की ओर जा रहे मुकाबले का रुख बदल कर भारत को हार के मुंह में धकेल दिया.

मेलबर्न टेस्ट के आखिरी दिन भारत की दूसरी पारी की शुरुआत हुई जो कि अच्छी नहीं रही. कमिंस ने इस सीरीज में रोहित को चौथी बार अपना शिकार बनाया. कप्तान रोहित 40 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हुए वहीं केएल राहुल तो खाता भी नहीं खोल सके. लंच से ऐन वक्त पहले विराट कोहली भी अपना विकेट देकर चलते बने. भारत के लिए केवल एक ही उम्मीद थी जिसका नाम है जायसवाल जिन्होंने भारत की पारी को संभाल कर रखा. जायसवाल और पंत की जोड़ी ने भारत को खेल में बरकरार रखा लेकिन ब्रेक के बाद पंत का विकेट गिरा और इसी के साथ भारत ने एक के बाद एक अपने सभी विकेट गंवा दिए.

 

भारत के लिए जायसवाल ने एक बार फिर शानदार पारी खेली, जायसवाल ने टीम के लिए इस ईनिंग में सर्वाधिक 84 रनों की पारी खेली. इसके अलावा पंत ही एक ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने दो अंकों का आंकड़ा पार कर 30 रन बनाए. कप्तान रोहित शर्मा से लेकर, केएल राहुल, विराट कोहली, रिवंद्र जडेजा ने अपना विकेट ऑस्ट्रेलिया को तोहफे में दे दिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान कमिंस और बोलेंड ने सर्वाधिक 3-3 विकेट लिए, और लॉयन ने 2 विकेट लेकर भारत की कमर तोड़ दी.

 

बता दें कि भारत के सामने 340 रनों का टार्गेट था जो कि मुश्किल था लेकिन नामुमकिन नहीं. पंत और जायसवाल की जोड़ी ने भारत के हांथों से इस मुकाबले को दूर जाने देने से रोकने का भरपूर प्रयास किया लेकिन एक बार फिर भारत की शर्मनाक बल्लेबाजी ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामने घुटने टेंक दिए. भारत की दूसरी पारी 79.1 ओवर के बाद 155 रनों पर ऑलआउट हो गई.

 

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया द्वारा भारत को हराने के बाद, कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, “हमारे पास बेहतर प्रदर्शन करने के मौके थे, लेकिन हमने वे मौके गंवा दिए. आज भी, हम खेल को ड्रॉ तक ले जा सकते थे, लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए. अतीत के बारे में सोचने की कोई बात नहीं है. एक बल्लेबाज के तौर पर, मैं जो बहुत सी चीजें करने की कोशिश कर रहा हूं, वे उस स्तर पर नहीं पहुंच पा रही हैं, जहां मैं पहुंचना चाहता हूं. ऐसी चीजें हैं, जिन पर टीम को ध्यान देने की जरूरत है और मुझे व्यक्तिगत रूप से उन पर ध्यान देने की जरूरत है…”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button