खेल

IND vs AUS 4th Test: लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर 129/1, शुभमन गिल ने जड़ा अर्धशतक

IND vs AUS Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मैच खेला जा रहा है. मैच के तीसरे दिन के लंच तक के खेल में भारत ने एक मजबूत शुरूआत करते हुए 1 विकेट खोकर 129 रन बनाए.

 

भारत की ओर से बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल ने अपना अर्धशतक पूरा किया, गिल ने अबतक 65 रन बनाएं वहीं मैदान पर उनका साथ देते हुए पुजारा 22 रन बनाकर डटे हुए हैं. वहीं भारत का पहला विकेट रोहित शर्मा के रूप में गिरा जिन्होंने 35 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहला विकेट कुहनेमन ने लिया.

 

वहीं इससे पहले दूसरे दिन की खेल समाप्ती तक भारत ने बिना विकेट गंवाए 36 रन बनाए थे. बता दें कि इस आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी थी जहां उन्होंने पहली पारी में 480 रन बनाए.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button