ताज़ा खबरें

IND Vs Aus 4th Test Day 4: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच समाप्त, ऑस्ट्रेलिया ने बनाई बढ़त

IND Vs Aus 4th Test Day 4: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच समाप्त, ऑस्ट्रेलिया ने बनाई बढ़त

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत और ऑस्ट्रेलिया 1-1 की बराबरी पर हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में नतीजा मैच के पांचवें और आखिरी दिन सोमवार को आएगा।

बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच का चौथा दिन बेहद रोमांचक रहा, मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एक बार फिर पलटवार किया है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ चौथे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन रविवार को दूसरी पारी में भारत पर कुल 333 रन की बढ़त बना ली है। चौथे दिन स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया का दूसरी पारी में स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 228 रन रहा। नाथन लियोन (41 रन) और स्कॉट बोलैंड (10 रन) क्रीज पर मौजूद हैं।

भारत के लिए अभी तक जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके हैं। वहीं, मोहम्मद सिराज को 3 विकेट मिले हैं। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 1 विकेट लिया है। बता दें कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पिछली दो सीरीज जीती हैं। भारत ने 2018-19 और 2020-21 के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचा था। भारत ने दोनों ही मौकों पर कंगारू टीम को 2-1 से मात दी थी।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11: 

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप।

ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टस, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button