IND vs AUS 3rd Test: भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

शनिवार को ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर पहले गंदेबाजी का फैसल किया है. 5 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी के बाद आज ब्रिस्बेन में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है.
ऑस्ट्रेलियाई मौसम विभाग के मुताबिक ब्रिस्बेन टेस्ट मैच के पहले दिन 50 फीसदी बारिश की संभावना जताई गई है. मैच के पांच में से चार दिन बारिश के खलल डालने की संभावना जताई गई है.इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
भारत के लिए, हर्षित राणा और रविचंद्रन अश्विन की जगह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश दीप और अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को लिया गया. टॉस जीतने के बाद भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने दो बदलावों की जानकारी दी और कहा कि वे बादल वाली परिस्थितियों का सर्वोत्तम उपयोग करना चाहते हैं. “हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं. यहाँ थोड़ा बादल छाए हुए हैं और थोड़ी घास है, यह थोड़ा नरम भी दिखता है, मैं परिस्थितियों का सर्वोत्तम उपयोग करना चाहता हूँ. काफी क्रिकेट खेला जाना बाकी है, दोनों टीमों ने पिछले दो मैचों में अच्छा क्रिकेट खेला है. यहां हमारे लिए यह एक बड़ा खेल है; हम वही करेंगे जो हमसे अपेक्षित है. हम अच्छा क्रिकेट खेलेंगे. हम समझते हैं कि हमें कुछ पल कैद करने होंगे. हमने पिछले गेम में ऐसा नहीं किया था, इसलिए हम हार गए,” उन्होंने कहा.





