खेलताज़ा खबरें

IND vs AUS 1st T20: सूर्यकुमार की पहली PC में पहुंचे सिर्फ 2 जर्नलिस्ट

नई दिल्ली: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज का पहला टी20 मैच आज यानी गुरुवार, 23 नवंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा.

 

बता दें कि विश्व कप में चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पंड्या और अन्य सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव के हाथ में टीम की बागडोर दी गई है. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है.

 

वहीं मैच से पहले सूर्यकुमार यादव ने बतौर कप्तान अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस की. हालांकि प्रेस कॉफ्रेंस में जिस तरह से सूर्या का पत्रकारों ने वेलकम किया, उसे वह जिंदगी भर नहीं भूलेंगे. दरअसल भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टी20 मैच की पूर्व संध्या पर सूर्या की पहली पीसी में सिर्फ 2 पत्रकार पहुंचे. यही नहीं यह पीसी महज 3 मिनट और 32 सेकेंड में ही खत्म हो गई.

गौरतलब है कि विश्व कप में मिली हार के बाद कई लोग टीम इंडिया और उनके कई खिलाड़ियों से नाराज है, हालांकी सूर्यकुमार ने बतौर कप्तान कभी कलपना नहीं की होगी की उनकी पहली पीसी में उनका स्वागत इस प्रकार से होगा.

 

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button