खेलताज़ा खबरें

Ind Vs Aus: टेस्ट सीरीज मैच का चौथा दिन समाप्त, कोहली ने जड़ा शतक, भारत का स्कोर 571/ 9

Ind Vs Aus: टेस्ट सीरीज मैच का चौथा दिन समाप्त, कोहली ने जड़ा शतक, भारत का स्कोर 571/ 9

 

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज आखिरी मुक़ाबले का चौथा दिन आज समाप्त हुआ। इस दौरान भारत ने 178.5 ओवर में 9 विकट पर 571 रन बनाए। भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर 91 रनों की बढ़त बनाई।

 

इस दौरान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट कोहली ने टेस्ट सीरीज में शतक का इंतजार खत्म हुआ। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी के चौथे टेस्ट मुकाबले में विराट कोहली ने भारत की पहली पारी के दौरान शतक जड़ा। कोहली ने 28वें टेस्ट शतक करीब 1205 दिनों बाद जड़ा है। बता दें कि विराट कोहली ने 23 नवबंर 2019 को अपने टेस्ट करियर का आखिरी शतक लगाया है। विराट कोहली ने इससे पहले कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में करियर का 27वां शतक जड़ा था।

भारत – रोहित शर्मा (कप्‍तान), शुभमन गिल, चेतेश्‍वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव और मोहम्‍मद शमी।

ऑस्‍ट्रेलिया – उस्‍मान ख्‍वाजा, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्‍टीव स्मिथ (कप्‍तान), पीटर हैंड्सकोंब, कैमरन ग्रीन, एलेक्‍स कैरी, नाथन लियोन, मिचेल स्‍टार्क, टॉड मर्फी और मैथ्‍यू कुहनेमन।

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button