ताज़ा खबरें

IND vs AUS के बीच दूसरा टेस्ट मैच आज, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला

IND vs AUS  के बीच दूसरा टेस्ट मैच आज, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला

 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आज दूसरा मैच है। यह मैच दिल्ली अरुण जेटली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा की सलामी जोड़ी क्रीज पर खेलने उतरी है।

 

बता दें कि चार मैचों की सीरीज के पहले मुक़ाबले को भारत ने जीत लिया है। भारत ने यह मैच 132 रन से जीता था। अब भारत की कोशिश दूसरा मैच भी जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करने की होगी। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

इस मैच में दोनों टीमों से खेल रहे खिलाडियों की सूची को नीचे देखें।

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलियाः डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), टॉड मर्फी, नाथन लियोन, मैथ्यू कुहेमान।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button