ताज़ा खबरें

Ind vs Aus: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच आज, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला 

Ind vs Aus: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच आज, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज यानी गुरुवार को टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज मुकाबले का पहला दिन है। दोनों देशों के बीच भारतीय मैदान पर टेस्ट सीरीज पूरे 6 साल बाद खेली जा रही है। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।

अब तक ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर खेल लिए हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया ने अब तक दो विकेट के नुकसान पर 27 रन बनाए हैं। स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन क्रीज पर हैं। अब तक दोनों बल्लेबाज अच्छी लय में दिखे हैं और दोनों बड़ी साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को बेहतर स्थिति में पहुंचाना चाहेंगे।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button