IND v NZ Test: पुणे में दूसरे दिन का खेल शुरू, भारत ने खोए अहम विकेट

पुणे टेस्ट के पहले दिन वॉशिंगटन सुंदर की गेंदबाजी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को 259 रन पर ढेर कर दिया. अब दूसरे दिन शुक्रवार का खेल शुरू भारत की पारी के साथ शुरु हो चुका है. पहले टेस्ट में हार का सामना करने के बाद भारत के इरादे साफ हैं. मेजबान टीम न्यूजीलैंड पर एक बड़ी बढ़त बनाना चाहेगी. भारतीय टीम दूसरे दिन एक विकेट पर 16 रन से आगे खेलना शुरू करेगी.
बीते दिन वॉशिंगटन सुंदर की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने पुणे टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड को पहली पारी में 259 रन पर ढेर कर दिया. सुंदर ने 59 रन देकर 7 विकेट चटकाए. इसके साथ ही सुंदर ने वर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना नया रिकॉर्ड बना लिया. न्यूजीलैंड की ओर से डेवोन कॉनवे ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए जबकि रचिन रविंद्र 65 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा भारत के लिए अनुभवी गेंदबाज अश्विन ने 3 विकेट झटके.
बता दें कि न्यूजीलैंड 3 टेस्ट की सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है.
भारत (प्लेइंग इलेवन) – रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रित बुमराह
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन) – टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डैरेल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी, मिचेल सेंटनर, एजाज़ पटेल, विलियम ओ रूर्की





