IND v NZ: वॉशिंगटन सुंदर की आंधी में उड़ी न्यूजीलैंड, 259 पर सिमटी पहली पारी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. अच्छी शुरुआत के बावजूद भारत की गेंदबाजी ने न्यूजीलैंड की कमर तोड़कर रख दी. भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने सात विकेट लेकर न्यूजीलैंड़ को 259 के स्कोर पर समेट दिया.
Innings Break!
Superb bowling display from #TeamIndia! 💪
7⃣ wickets for Washington Sundar
3⃣ wickets for R AshwinScorecard ▶️ https://t.co/YVjSnKCtlI #INDvNZ | @Sundarwashi5 | @ashwinravi99 | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/TsWb5o07th
— BCCI (@BCCI) October 24, 2024
वॉशिंगटन सुंदर की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने पुणे टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड को पहली पारी में 259 रन पर ढेर कर दिया. सुंदर ने 59 रन देकर 7 विकेट चटकाए. इसके साथ ही सुंदर ने वर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना नया रिकॉर्ड बना लिया. न्यूजीलैंड की ओर से डेवोन कॉनवे ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए जबकि रचिन रविंद्र 65 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा भारत के लिए अनुभवी गेंदबाज अश्विन ने 3 विकेट झटके.
बता दें कि न्यूजीलैंड 3 टेस्ट की सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है.
पहला टेस्ट मैच हार का सामना करने के बाद भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 3 बड़े बदलाव किए है. भारत ने केएल राहुल, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज को टीम से बाहर कर दिया गया है. इन तीनों की जगह शुभमन गिल, अक्षर पटेल और आकाश दीप की वापसी हुई है. न्यूजीलैड ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है. मैट हेनरी की जगह स्पिनर मिचेल सैंटनर को मौका दिया गया है.
भारत (प्लेइंग इलेवन) – रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रित बुमराह
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन) – टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डैरेल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी, मिचेल सेंटनर, एजाज़ पटेल, विलियम ओ रूर्की





