खेलताज़ा खबरें

Champions Trophy 2025 Final में न्यूजीलैंड ने दिया भारत को 252 रन का लक्ष्य, आमने-सामने की होगी टक्कर

Champions Trophy 2025 Final में न्यूजीलैंड ने भारत को 252 रन का टारगेट दिया है. न्यूजीलैंड की टीम ने 7 विकेट खोकर कुल रन बनाए.  न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और शानदार शुरुआत की. लेकिन कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने भारत को मैच में मजबूती से वापस ला दिया. इस प्रकार न्यूजीलैंड का पलड़ा हल्का हो गया और गेम भारत की ओर रुख़ करने लगी.

न्यूजीलैंड को वैसे तो दूरंदरों की टीम कहा जाता है, पर इस बार 250 रन तक पहुंचने के लिए भी न्यूजीलैंड की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, 211 रन पर न्यूजीलैंड की टीम के छह विकेट जा चुके थे. 

भारत ने आज तक कभी भी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड को नहीं हराया है. अगर आज के मैच में ऐसा हुआ तो रोहित शर्मा इतिहास को फिर से लिखेंगें और इस बार आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम करेंगें.

कौन है इस बार मैदान में: 

भारत की टीम में आज के मैच में रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती खेल रहे है.

न्यूजीलैंड की टीम में आज विल यंग, रचिन रवींद्र, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान),केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के, नाथन स्मिथ खेल रहे है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button