बिहार के समस्तीपुर में ट्रक चालक ने साइकिल सवार को कई किलोमीटर तक घसीटा, शख्स की मौत

बिहार के समस्तीपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक ट्रक चालक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचलने के बाद कई किलोमीटर तक घसीटा. इस घटना में शख्स की मौत हो गई.
दरअसल यह मामला बेगूसराय जिले और समस्तीपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र का है जहां एक तेज ट्रक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी साथ ही उसे कई किलोमीटर तक रोड़ पर घसीटटे हुए ले गया जिसके बाद उस व्यक्ति की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार रसीदपुर गांम में साइकिल सवार ट्रक की चपेट में आ गया जिसके बाद वह ट्रक के टायर में फंस गया और ट्रक चालक उसे घसीटते हुए ले गया. मृतक के शव को लेकर जाते हुए चालक को दलसिंहसराय में पकड़ा गया.
इस दिल दहला देने वाली घटना के आरोपी को लोगों ने जमकर पीटा और उसके बाद उसे दलसिंहसराय पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की साथ ही शख्स के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बता दें कि ट्रक चालक की इस घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया. बताया जा रहा है कि ट्रक की चपेट में आने के बाद ट्रक चालक शख्स को घसीटता हुआ ले जा रहा था. लोगों ने ट्रक को रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं रुका. कई किलोमीटर तक पीछा करने के बाद समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में आरबी कॉलेज के पास सड़क पर वाहनों की भीड़ के कारण ट्रक चालक आगे नहीं भाग सका, और फिर लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की.
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है हालांकि शख्स की अबतक पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस मृतक की पहचान करने के लिए जुटी हुई है.





