KBC 17 में बच्चे के ओवरकॉन्फिडेंस ने मचाया बवाल, अमिताभ बच्चन बोले – “बस स्तब्ध !!!”

नई दिल्ली: गुजरात के गांधीनगर से आए कक्षा 5 के छात्र इशित भट्ट सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग का शिकार हो रहे हैं. वजह है – ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) सीजन 17 में उनका व्यवहार, जिसे दर्शकों ने ‘ओवरकॉन्फिडेंट’ और ‘अभद्र’ बताया है. शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ उनकी बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
एपिसोड के दौरान इशित हॉट सीट पर आते ही बेहद उत्साहित नजर आए. अमिताभ बच्चन ने जब उनसे सामान्य बातचीत करते हुए पूछा कि “यहां आकर कैसा लग रहा है?”, तो बच्चे ने जवाब दिया —
“मैं बहुत उत्साहित हूं सर, लेकिन सीधे पॉइंट पर आते हैं. मुझे नियम पता हैं, आप व्याख्या मत कीजिए.”
बिग बी ने मुस्कुराते हुए बात को हल्का लिया और गेम शुरू कर दिया. शुरुआती सवालों के सही जवाब देकर इशित ने आत्मविश्वास दिखाया, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, उनका रवैया दर्शकों को खटका. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बच्चे का “एटीट्यूड” शो की गरिमा के खिलाफ था.
सोशल मीडिया पर भड़के दर्शक
एपिसोड के बाद X (पूर्व में ट्विटर) पर #KBC17 और #IshitBhatt ट्रेंड करने लगे. एक यूजर ने लिखा –
“कुछ कहने का नहीं, बस 2 थप्पड़ ही काफी थे.”
दूसरे ने टिप्पणी की –
“वो बच्चा बद्तमीज था सर, आपको दो थप्पड़ लगाने चाहिए थे.”
तीसरे यूजर ने कहा –
“अब समझ आया, क्यों बिग बी स्तब्ध रह गए.”
अमिताभ बच्चन का रिएक्शन वायरल
इसी बीच अमिताभ बच्चन ने 13 अक्टूबर की सुबह 12:14 बजे X पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा –
“कुछ कहने को है नहीं… बस स्तब्ध !!!”
T 5530 – कुछ कहने को है नहीं, बस स्तब्ध !!!
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 12, 2025
बिग बी के इस ट्वीट को कई लोग उसी विवाद से जोड़ रहे हैं. हालांकि, बच्चन ने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि यह प्रतिक्रिया उसी KBC एपिसोड से जुड़ी है.
ओवरकॉन्फिडेंस बना हार की वजह
शो में पहले चार सवालों के सही जवाब देने के बाद इशित पांचवें सवाल पर अटक गए. यहीं उनका आत्मविश्वास उनके खिलाफ चला गया और उन्होंने गलत उत्तर दे दिया.





