गाजियाबाद में DM ने कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से की पुष्पवर्षा

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा रूट पर प्रशासन की तैयारी देखने को मिली. सोमवार को गाजियाबाद में मेरठ रोड से गुजरते शिवभक्तों पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई. इस दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा तथा एडिशनल सीपी आलोक प्रियदर्शी ने करीब 200 किलोग्राम फूल लेकर आसमान से नीचे बरसाया. इसके साथ ही सुरक्षा के इंतजाम करते हुए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सभी एंट्री पॉइंट बंद कर दिए गए हैं. यह व्यवस्था 23 जुलाई तक रहेगी.
#WATCH | Uttar Pradesh: District Administration showers flower petals on kanwariyas in Hapur district. #KanwarYatra2025 pic.twitter.com/VxGXlAMMkN
— ANI (@ANI) July 21, 2025
गाजियाबाद में सोमवार को मेरठ रोड से गुजरते शिवभक्तों पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई. इस दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा तथा एडिशनल सीपी आलोक प्रियदर्शी ने करीब 200 किलोग्राम फूल लेकर आसमान से नीचे बरसाया. यही व्यवस्था हापुड़ से लेकर बुलंदशहर तक जारी रहेगी, जहां संबंधित अधिकारी पुष्पवर्षा करेंगे.
कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा को लेकर प्रशासन की तरफ से समय-सारिणी जारी की गई. इसके अनुसार 21 जुलाई 2025 को सुबह 9 बजे से 12 बजे के बीच में कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर में विभिन्न यात्रा मार्ग पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए जाएंगे.
पुष्प वर्षा की व्यवस्था:
गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर में जिला मजिस्ट्रेट द्वारा हेलिकॉप्टर से वर्षा के लिए 200 किलोग्राम फूलों की व्यवस्था की जाएगी.
निर्धारित मार्ग:
गाजियाबाद, हापुड़ (ब्रजघाट और आलमनगर शिव मंदिर जैसे विशिष्ट स्थानों सहित) और बुलंदशहर (राज राजेश्वर मंदिर और अंबकेश्वर महादेव मंदिर जैसे स्थानों सहित) में निर्दिष्ट कांवड़ मार्गों पर पुष्प वर्षा की जाएगी.





