ताज़ा खबरें

अमेरिकी टैरिफ का असर, Stock Market में आज Black Monday

ट्रंप के टैरिफ प्लान के ऐलान ने दुनियाभर में हलचल मचा दी है. इस हलचल के बीच आज शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है. ट्रंप के टैरिफ के ऐलान के बाद से लगातार दुनियाभर के शेयर बाजार में कोहराम मचा हुआ है. शनिवार जहां अमेरिकी शेयर बाजार डाउन हुआ वहीं भारतीय शेयर बाजार में आज Black Friday रहा.

 

कोरोनाकाल के बाद शेयर बाजार में आज सबसे बड़ी गिरावट दिखी, जब सोमवार सुबह बाजार खुलते ही सेंसेक्‍स 3692 अंक और निफ्टी 1142 अंकों के नुकसान पर कारोबार करते दिखे. इससे पहले एशिया और यूरोप सहित अमेरिकी बाजारों में भी जबरदस्‍त गिरावट दिखी थी.

 

बीएसई सेंसेक्स 3379.19 अंक यानी 4.48 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 72,623 और निफ्टी-50, 1056.05 प्वाइंट्स यानी 4.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,848.40 पर है. दूसरी तरफ, एशियाई शेयर बाजारों में भी टैरिफ के चलते भूकंप देखने को मिला, जहां हांगकांग के बाजार 10 प्रतिशत टूटे. वहीं चीन से लेकर जापान के बाजारों में 6 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली.

 

अमेरिका में भी भारी गिरावट का दौर जारी है, टैरिफ का असर ग्‍लोबल मार्केट पर बखूबी दिख रहा है. अमेरिका के प्रमुख स्‍टॉक एक्‍सचेंज एसएंडपी 500 फ्यूचर्स के अस्थिर व्यापार में 4.31% की गिरावट आई, जबकि नैस्डैक फ्यूचर्स 5.45% गिर गया, जिससे पिछले सप्ताह के लगभग 6 ट्रिलियन डॉलर (516 लाख करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है. जापान का निक्केई 7.8% गिरकर 2023 के अंत में देखे गए निचले स्तर पर आ गया, जबकि दक्षिण कोरिया ने 4.6% बाजार खो दिया दिया है.

 

जवाबी टैरिफ लगाए जाने के बाद अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “…मैं नहीं चाहता कि कुछ भी गिरे। लेकिन, कभी-कभी, आपको चीजों को ठीक करने के लिए सख्त कदम उठाने पड़ते हैं.”

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button