IMDB 2024 में शीर्ष 5 लोकप्रिय फिल्में, नहीं देखीं… तो अभी भी वक्त है

साल 2024 अपने अंतिम दिनों में हैं यानि यह खत्म होने को है और नया साल, 2025 आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं. इस साल मनोरंजन क्षेत्र ने हमे बहुत अच्छी फिल्में दी हैं. कुछ फिल्में जो OTT पर राज कर गईं तो कुछ ने बड़े पर्दों पर अपना जलवा दिखाया. इसी कड़ी में आज हम साल 2024 की उन टॉप 5 सबसे ज्यादा आईएमडीबी रेटिंग वाली फिल्मों का नाम बताने जा रहे हैं.
अगर इन टॉप 10 फिल्मों में से अगर आप लोगों ने कोई भी फिल्म नहीं देखी है तो अब भी वक्त है, आप इन फिल्मों को साल 2024 खत्म होने से पहले ओटीटी पर देख सकते है. क्योंकि बड़े पर्दों पर आई इनमें से कई फिल्में अब ओटीटी पर भी उपलब्ध हैं.
लापता लेडीज (Laapata Ladies)

लिस्ट में पहला नाम किरण राव की कॉमेडी ड्रामा फिल्म लापता लेडीज का है, जो साल 2024, मार्च में रिलीज हुई थी. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.4 है.
किल (Kill)

साल 2024 में रिलीज हुई बॉलिवुड फिल्म किल इस साल एक्शन में सबसे बहतरीन फिल्म साबित हुई. इस फिल्म की IMDB रेटिंग 7.6 है. फिल्म ने करीब 141 करोड़ की कमाई की वहीं इस फिल्म को आप लोग Hotstar पर देख सकते हैं.
कल्कि 2898 एडी (KALKI 2898 AD)

साल 2024 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक प्रभाश और दीपिका की फिल्म कल्कि 2898 एडी है. इस फिल्म ने साल 2024 में 1100 करोड़ की कमाई की. फिल्म की IMDB रेटिंग 7 है.
स्त्री 2 (Stree 2)

श्रृद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था. हॉर्र-कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 की आईएमडीबी रेटिंग 7 है. आप यह फिल्म अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं.
चंदू चैंपियन (Chandu Champion)

कार्तिक आर्यन स्टार्र फिल्म चंदू चैंपियन ने साल 2024 में खूब नाम कमाया. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है. फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.





