मनोरंजन

IIFA Awards 2025 में लापता लेडिज ने मारी बाजी, जानिए किसे मिला कौनसा अवार्ड

रविवार को जयपुर में आयोजित हुए IIFA अवार्ड्स में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए.यह अवार्ड लगातार 2 दिनों तक चला जिसमें शनिवार के दिन डिजिटल iifa अवार्ड आयोजित किए गए और दूसरे दिन बड़े परदे के अवार्ड आयोजित किए गए.  इस अवार्ड फंक्शन में करीना कपूर, किंग खान और माधुरी दीक्षित सहित कई सितारों ने जबरदस्त डांस परफॉरमेंस दिया और महफ़िल में चार-चाँद लगा दिए.

इस बार IIFA अवार्ड में लापता लेडिज ने बाजी मारी और 10 अवार्ड अपने नाम किये. जिसमें बेस्ट पिक्चर से लेकर बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड शामिल है. दूसरे नम्बर पर किल ने बाजी मारी. आइये जानते है किस फिल्म को मिला कौनसा अवार्ड :

बेस्ट पिक्चर: लापता लेडिज

 

बेस्ट एक्टर इन लीड रोल – कार्तिक आर्यन (भूल भुलैया 3)

बेस्ट एक्ट्रेस इन लीड रोल – नितांशी गोयल (लापता लेडीज़)

सर्वश्रेष्ठ निर्देशन – किरण राव (लापता लेडीज)

बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल – राघव जुयाल (किल)

बेस्ट परफॉरमेंस फिमेल इन सपोर्टिंग रोल – जानकी बोदीवाला (शैतान)

बेस्ट परफॉरमेंस मेल इन सपोर्टिंग रोल – रवि किशन (लापता लेडीज)

ओरिजिनल बेस्ट स्टोरी – बिप्लब गोस्वामी (लापता लेडीज़)

म्यूजिक और डांस केटेगरी में अवार्ड:

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर – राम संपत (लापता लेडीज)

बेस्ट गाना – प्रशांत पांडे (सजनी फ्रॉम लापता लेडीज)

बेस्ट मेल सिंगर – जुबिन नौटियाल (आर्टिकल 370 से दुआ सोंग)

बेस्ट फीमेल सिंगर – श्रेया घोषाल (भूल भुलैया 3 से अमी जे तोमर 3.0)

बेस्ट स्क्रीनप्ले – स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)

बेस्ट एडिटिंग – जबीन मर्चेंट (लापता लेडीज)

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- रफ़ी महमूद (किल)

बेस्ट कोरियोग्राफी – बॉस्को-सीज़र तौबा तौबा)

बेस्ट डायलौग: अर्जुन धवन, आदित्य धर, आदित्य सुहास जंभाले, और मोनाल ठाकर (आर्टिकल 370)

बेस्ट डायरेक्टर डेब्यू: कुणाल खेमू (मडगांव एक्सप्रेस)

बेस्ट फीमेल डेब्यू:  प्रतिभा रांता (लापता लेडीज)

बेस्ट मेल डेब्यू: लक्ष्य लालवानी (किल)

आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन इंडियन सिनेमा – राकेश रोशन

 

Show More
Back to top button