ताज़ा खबरेंराजनीति

“देश की राजनीति बदलने की कोशिश में जेल तो जाना पड़ेगा…”: सत्येंद्र जैन

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली जमानत के बाद ANI से बात करते हुए कहा, “जब मैंने अरविंद केजरीवाल के साथ काम शुरू किया था तब उन्होंने कहा था कि हम लोग इस देश की राजनीति को बदलने की कोशिश कर रहे हैं जो भी ये कोशिश करेगा उसको जेल तो जाना पड़ेगा. सभी पार्टियां देश का भला करने आई है. तो सबको अच्छा काम करना चाहिए. मैंने बहुत सोचा है कि AAP में ऐसा क्या है जो ये AAP को तोड़ना चाहते हैं खत्म करना चाहते हैं… वो लोग बस पार्टी को खत्म करना चाहते हैं वो नहीं चाहते कि पढ़े लिखे लोग आगे आएं.”

सत्येंद्र जैन ने आगे कहा, “तिहाड़ जेल में हर जगह कैमरे लगे हैं किसी और की फुटेज क्यों नहीं मिल रही है? ये कह रहे हैं सत्येंद्र जैन शानदार खाना खा रहे हैं , मैं वहां कैंटीन से खरीद कर खाता था मैं बिल भी दिखा सकता हूं. वहां सबके लिए बिसलेरी का पानी मिलता है खरीद कर पी सकते हैं… जिस वीडियो की बात हो रही है वो मेरी सर्जरी के समय था का था, डॉक्टर ने बेड रेस्ट कहा था. लोग कह रहे हैं मैं मसाज करा था लेकिन वो फिजियोथेरेपी हो रही थी. कभी किसी ने पूरे कपड़े पहन कर मसाज कराया है?… ”

 

गौरतलब है कि, दिल्ली के पूर्व मंत्री आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र जैन को लंबे समय से चले आ रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शुक्रवार को एक स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी. जैन, जिन्हे दो साल पहले प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था, ने 18 महीने न्यायिक हिरासत में बिताए थे. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत मिलने के बाद तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद दिल्ली के पूर्व मत्री सत्येंद्र जैन ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button