“ट्रम्प सत्ता में नहीं आए, तो यह देश में आखिरी चुनाव होगा…”: एलॉन मस्क ने कहा

टेसला प्रमुख एलॉन मस्क ने रविवार को कहा कि, यदि आगामी संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रपति चुनावों में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प सत्ता में नहीं आते हैं, तो यह देश में आखिरी चुनाव होगा. मस्क ने पूर्व राष्ट्रपति का समर्थन करते हुए कहा कि ट्रंप को चुनना अमेरिका में लोकतंत्र को बचाने का एकमात्र तरीका है.
मस्क ने एक्स पर ट्वीट कर एक उयोगकर्ता को जवाब देते हुए कहा, “बहुत कम अमेरिकियों को यह अहसास है कि, अगर ट्रम्प नहीं चुने गए, तो यह आखिरी चुनाव होगा. लोकतंत्र के लिए खतरा होने की बात तो दूर, वह ही इसे बचाने का एकमात्र तरीका है!”
Very few Americans realize that, if Trump is NOT elected, this will be the last election. Far from being a threat to democracy, he is the only way to save it!
Let me explain: if even 1 in 20 illegals become citizens per year, something that the Democrats are expediting as fast… https://t.co/u3HBdd5Bv0
— Elon Musk (@elonmusk) September 29, 2024
स्पेसएक्स के सीईओ ने आगे जो बाइडन के नेतृत्व वाली सरकार पर स्विंग स्टेट्स में चुनाव जीतने के लिए अवैध प्रवासियों को देश का नागरिक बनाने का आरोप लगाया.
मस्क ने आगे कहा, आगर प्रति वर्ष 20 में से 1 भी अवैध नागरिक बन जाता है, तो डेमोक्रेट्स मानवीय रूप से जितनी तेजी से संभव हो सके इसमें तेजी ला रहे हैं, यानी 4 वर्षों में लगभग 2 मिलियन नए कानूनी मतदाता होंगे. स्विंग राज्यों में वोटिंग का अंतर अक्सर 20 हजार वोटों से कम होता है. इसका मतलब है कि अगर “डेमोक्रेटिक” पार्टी सफल होती है, तो कोई और स्विंग स्टेट नहीं होगा!!





