भारत

झारखंड में IED विस्फोट, CRPF के तीन जवान घायल

झारखंड | चाईबासा में एक विस्फोट हादसे में CRPF के तीन जवान घायल हो गए. IED विस्फोट में घायल हुए CRPF के जवानों को इलाज के लिए रांची के एक अस्पताल में लाया गया.

झारखंड DGP अनुराग गुप्ता ने कहा, “हमारे तीन जवान घायल हुए हैं, हमारे एक रेडियो ऑपरेटर के पैर में गंभीर चोट लगी है. जरूरत पड़ने पर हम उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजेंगे. हम अपने जवानों के साथ खड़े हैं, किसी भी तरह की कमी नहीं होने देंगे…हम दोषियों की पहचान कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं…पहले भी कार्रवाई हुई है, कई मारे गए हैं और जो बचे हैं उन्हें 31 मार्च तक पकड़ लिया जाएगा या मार दिया जाएगा… ये पुराना IED था.”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button