ताज़ा खबरेंभारत
IDFC FIRST Bank | एमडी बने दानवीर, कर्मचारियों में बांटे 9 लाख शेयर

IDFC FIRST Bank:
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के माननीय एमडी और सीईओ वी वैधनाथन इस वक्त चर्चा का विषय बने हुए है, चर्चा इसलिए क्योंकि बीते दिन वी वैधनाथन ने अपने कर्मचारियों को 9 लाख इक्विटी शेयर गिफ्ट के तौर पर दिए. आपको बतादें कि वी वैधनाथन ने अपने ट्रेनर, हाउस हेल्प और ड्राइवर सहित पांच व्यक्तियों को घर खरीदने में मदद करने के लिए, 3.95 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के बैंक के 9 लाख शेयर उपहार में बांट दिए.
बैंक ने सोमवार को एक नियामक फाइलिंग में बताया कि बैंक के प्रबंध निदेशक वी वैद्यनाथन ने 21 फरवरी, 2022 को आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के 9 लाख इक्विटी शेयर उपहार में दिए हैं. जिसे सुन सबके होश उड़ गए. अब किसे कितना मिला है इसकी लिस्ट भी बनी हुई है आइए नज़र डालते हैं.






