खेलताज़ा खबरें

ICC T-20 वर्ल्ड कप: भारत ने जीत का लगाया छक्का, सेंट लूसिया में कंगारू टीम को 24 रनों से दी मात

ICC T-20 वर्ल्ड कप: भारत ने जीत का लगाया छक्का, सेंट लूसिया में कंगारू टीम को 24 रनों से दी मात

आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल गए 51वें मुकाबले में टीम इंडिया ने कंगारू टीम को करारी शिकस्त दी है। सेंट लूसिया में खेल गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 24 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड से 27 जून रात 8:00 बजे से गयाना के मैदान पर खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज के सेंट लूसिया में सोमवार को ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 41 गेंद पर 92 रन की पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और 8 सिक्स की मदद से 224 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। एक वक्त उनका स्ट्राइक रेट 300 तक पहुंच गया था। रोहित टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज सेंचुरी बनाने से चूक गए, हालांकि सबसे तेज हाफ सेंचुरी जमाई।

रोहित के अलावा, सूर्यकुमार (31), शिवम दुबे (28) और हार्दिक पंड्या (27) ने टीम का स्कोर 205 तक पहुंचाया। टीम ने इस टी-20 वर्ल्ड कप में पहली बार 200+ का स्कोर खड़ा किया है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने 4 ओवर में सिर्फ 14 रन दिए और एक विकेट लिया। हेजलवुड के अलावा हर बॉलर ने अपने ओवर्स में 10 से ज्यादा रन दिए।

रन चेज में ऑस्ट्रेलिया ने 13 ओवर में दो विकेट पर 128 रन बना लिए थे। उसके बाद आखिरी के 7 ओवर्स में भारतीय गेंदबाजों ने जोरदार वापसी की और कंगारू टीम को 20 ओवर में 181/7 के स्कोर पर रोक दिया।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, एडम जैम्पा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button