ICC Champions Trophy IND vs BAN: बांग्लादेश ने जीता टॉस, गेंदबाजी करेगा भारत

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा मुकाबला आज, 20 फरवरी को भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबला 2.30 बजे से शुरु होगा वहीं इसस पहले बांग्लादेश ने टॉस जीतर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. इस हाई-वोल्टेज मैच में दोनों टीमें जीत के इरादे से उतरेंगी, लेकिन दुबई की पिच और मौसम का असर भी मुकाबले पर पड़ सकता है।
#ChampionsTrophy2025 बांग्लादेश ने दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। pic.twitter.com/G4EKMaCLyt
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) February 20, 2025
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय टीम का वनडे रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली रहा है। भारत ने यहां अब तक 6 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें से 5 में जीत हासिल की, जबकि एक मुकाबला टाई रहा। खास बात यह है कि टीम इंडिया इस मैदान पर पाकिस्तान और बांग्लादेश को 2-2 बार हरा चुकी है, जिससे बांग्लादेशी टीम की चिंता बढ़ सकती है।
AccuWeather के अनुसार, दुबई में आज पूरे दिन घने बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस था, जो दोपहर में 27 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि, शाम को तापमान गिरकर 23 डिग्री पर आ सकता है। बादलों की मौजूदगी के बावजूद बारिश की संभावना कम है, जिससे यह क्रिकेट के लिए अनुकूल स्थिति मानी जा रही है।
अब तक दोनों टीमों के बीच वनडे फॉर्मेट में 41 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 31 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि बांग्लादेश ने 8 बार बाजी मारी है। एक मुकाबला बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ था। हालांकि, बांग्लादेश ने अपने पिछले 5 वनडे मैचों में से 3 में जीत दर्ज की है, जबकि भारत को सिर्फ 2 मैचों में सफलता मिली है।
भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए प्लेइंग-11 का चयन चुनौतीपूर्ण होगा। तेज गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को मौका मिलने की संभावना है, जबकि स्पिन विभाग में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती पर भरोसा जताया जा सकता है। वहीं, बल्लेबाजी क्रम में केएल राहुल को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है। भारत के युवा ओपनर शुभमन गिल बेहतरीन फॉर्म में हैं। इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज में उन्होंने दो अर्धशतक और एक शानदार शतक जड़ा था। वहीं, श्रेयस अय्यर के बल्ले से भी दो अर्धशतक निकले थे, जिससे भारतीय बैटिंग लाइनअप को मजबूती मिलेगी।
आज के इस मुकाबले में भारत की मजबूत इतिहास और बांग्लादेश की हालिया फॉर्म के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। दोनों टीमें अपनी बेस्ट इलेवन के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं।





