खेल

ICC Champions Trophy: AUS पर लगा विराट कोहली नाम का ग्रहण, भारत की फाइनल में एंट्री

ICC Champions Trophy 2025 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर 19 नवंबर 2023 को वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला पूरा कर लिया. टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलिया को चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर कर दिया और फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. एक बार फिर जीत का ताज विराट के सिर पर सजा.

दुबई इंटरनेशनल ग्राउंड में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ICC Champions Trophy 2025 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया. जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 265 रनों का लक्ष्य खड़ा किया. 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने मुकाबले को बेहद मनोरंजक बनाते हुए ऑस्ट्रेलिया के दामन में हार सौंप दी. भारत के लिए एक बार फिर विराट कोहली ने विराट पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बनें. कोहली ने टीम के लिए 84 रनों की अहम पारी खेली और टीम के लिए जीत आसान बना दी. विराट का साथ दिया श्रेयस अय्यर ने उन्होंने विराट के साथ मैदान पर खड़े रहकर 45 रन जोड़े. जीत की बॉउंड्री केएल राहुल के बल्ले से आई. राहुल ने छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई. भारत ने 265 रनों का स्कोर 48.1 ओवर में ही हासिल कर लिया.

 

दुबई इंटरनेशनल ग्राउंड में आज ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 265 रनों का लक्ष्य दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 49.3 ओवर में 264 रन पर ऑलआउट हो गई. इस दौरान स्टीव स्मिथ (73) और एलेक्स केरी (61) ने शानदार अर्धशतक जमाए. भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 3 विकेट, जबकि वरुण चक्रवर्ती और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट झटके.

 

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही. पहले पावर प्ले में भारत ने अपने 2 विकेट गवा दिए. पहला विकट शुभमन गिल के तौर पर गिरा. वहीं दूसरा विकेट कप्तान रोहित शर्मा के तौर पर. जिसके बाद टीम की कमान रन चेज़ कहे जाने वाले विराट और फार्म में चल रहे श्रेयस अय्यर के कंधों पर थी. दोनों ही बल्लेबाजों ने अपने तेवर दिखाए और ऑस्ट्रेलिया की आंखों में आंखे डाले मैच को कंगारुओं की गिरफ्त में जाने ही नहीं दिया.

 

भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो कप्तान रोहित ने 28, गिल ने 8, कोहली ने सर्वाधिक 84, अय्यर ने 45 अक्षर ने 27, केएल राहुल ने 42 नाबाद, हार्दिक ने 28 और जडेजा ने नाबाद 2 रनों की पारी खेली.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More
Back to top button