खेलताज़ा खबरें

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 321 रनों का लक्ष्य दिया, यंग और लैथम ने जड़े शतक

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मुकाबला बुधवार को कराची के नेशनल स्टेडियम में मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 320 रन बनाए।

टीम के लिए विल यंग और टॉम लैथम ने शानदार शतक जड़ा। यंग ने 113 गेंदों में 107 रन बनाए, जबकि लैथम 103 गेंदों में नाबाद 105 रन बनाकर लौटे। ग्लेन फिलिप्स ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों में 61 रन जोड़े, जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल रहे।

अन्य बल्लेबाजों में डेवोन कॉनवे और डेरिल मिचेल ने 10-10 रन का योगदान दिया, जबकि कप्तान केन विलियमसन महज 1 रन पर आउट हो गए। पाकिस्तान के लिए नसीम शाह और हारिस रऊफ ने दो-दो विकेट झटके, वहीं अबरार अहमद ने एक विकेट लिया।  पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 321 रनों की जरूरत होगी।

Show More
Back to top button