ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान नहीं जाएगी भारतीय क्रिकेट टीम: सूत्र

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने की संभावना नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई आईसीसी से दुबई या श्रीलंका में मैचों की मेजबानी करने के लिए कह सकता है. ये जानकारी बीसीसीआई सूत्रों ने एएनआई को दी है. आईसीसी का अगला टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी है और इसकी मेजबानी पाकिस्तान करेगा. इसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड किसी तरह की आईसीसी को शेड्यूल का प्रपोजल भी दिया है, जिसके अनुसार यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च तक होगा. लेकिन बीसीसीआई टीम इंडिया को पाकिस्तान नहीं भेजना चाहती है.
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच पीछले कई समय से रिश्ते अच्छे नहीं हैं. ऐसे में इस मामले पर आखिरी फैसला केंद्र सरकार पर निर्भर करेगा. इसी के चलते दोनों टीमों के बीच कोई सीरीज भी नहीं खेली जाती है, भारत और पाकिस्तान के बीच सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट और एशिया कप के दौरान ही मैच खेले जाते हैं.
जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम के पाकिस्तान न जाने की संभावनाओं पर कहा, “यह कौनसी नई बात है. काफी सालों से दोनों देशों ने द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेली है, टूर्नामेंट के लिए न जाना BCCI का अपना फैसला है. मैंने हमेशा कहा है कि इन दोनों देशों में बेहतर रिश्ते कायम करना सिर्फ हमारे देश की जिम्मेदारी नहीं है, अगर बेहतर रिश्ते बनाने है तो इसमें पाकिस्तान की भी जिम्मेदारी बनती है. इस तरह के हमले जो हो रहे हैं वह नहीं होने चाहिए, जिस तरह का माहौल है वह नहीं होना चाहिए, पाकिस्तान को भी इसमें अपनी भूमिका निभानी होगी जिससे दोनों देशों के रिश्ते बेहतर हों.”





