ICC champion IND VS AUS: टी दिलीप ने इस भारतीय फील्डर को दिया फील्डर ऑफ द मैच का ख़िताब

ICC CHAMPION TROPHY 2025 के पहले सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से परास्त किया. इस मैच में मिली जीत के साथ ही टीम इंडिया की फाइनल में एंट्री हो गयी है. सेमीफाइनल में इंडिया की बल्लेबाजी और गेंदबाजी तो बहुत बढ़िया रही ही पर इस बार टीम इंडिया ने फील्डिंग में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया.
फील्डिंग कोच टी दिलीप ने ड्रेसिंग रूम में इस फील्डर को दिया बेस्ट फील्डिंग का ख़िताब:
पिछले कुछ वर्षों से टीम इंडिया में एक नयी परम्परा शुरू हुई है, जिसके तहत हर मैच के खत्म होने के बाद टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप बेस्ट फील्डिंग करने वाले खिलाडी को बेस्ट फील्डर का अवार्ड देते है. इस बार भी कल के इंडिया और ऑस्ट्रेलिया मुकाबले के बाद का एक वीडियो पूर्व भारतीय टीम के हेड रवि शास्त्री ने अपने इन्स्टाग्राम पर डाला है. इस वीडियो में भारतीय टीम के सभी खिलाडियों सहित फील्डर कोच टी दिलीप और रवि शास्त्री दिख रहे है.
टी दिलीप ने भारतीय टीम के 3 खिलाडियों क्रमशः रविन्द्र जडेजा, श्रेयस अय्यर और विराट कोहली को बेस्ट फील्डर अवार्ड के लिए नोमिनेट किया. अंत में यह अवार्ड श्रेयस अय्यर ने अपने नाम किया. श्रेयस अय्यर को यह अवार्ड देने के लिए पूर्व भारतीय टीम के हेड रवि शास्त्री को बुलाया गया.
टी दिलीप और रवि शास्त्री ने इंडियन टीम को दी जीत की बधाई:
वीडियो में देखा जा सकता है की सबसे पहले टी दिलीप ने खिलाडियों को जीत की बधाई दी. फिर उन्होंने नोमिनेशन के नाम अनोउंस किये और साथ ही रवि शास्त्री को इनवाइट भी किया.
रवि शास्त्री ने टीम को सतत प्रयास कर फाइनल मैच जितने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा की आप सभी खिलाडियों की व्यतिगत प्रतिभा आपको निश्चित स्टार तक ले जाएगी पर पूरी टीम का एज=क्जुत होकर प्रयास आपको फिनिशिंग लाइन तक पहुंचाने में मदद करेगा.”
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





