IAS पूजा खेडकर के वाशिम जिले के आवास पर पहुंची पुलिस, डेढ़ घंटे तक कमरे में चलती रही पूछताछ

पुणे. ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मुश्किलें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं. पूजा पर झूठ बोलकर सिविल सेवा परीक्षा में आईएएस की नौकरी हासिल करने के आरोप के बीच आज पुलिस ने सुबह-सुबह पूजा खेडकर के वाशिम जिले के आवास पर दस्तक दी और करीब डेढ़ घंटे तक वहां छानबीन और पूछताछ करती रही. पूजा खेडकर ने वाशिम कलेक्टर बुवनेस्वरी एस. से अनुमति लेकर पुलिस को कुछ जानकारी साझा करने के लिए बुलाया था.
#WATCH महाराष्ट्र | ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर से मिलने के बाद वाशिम महिला पुलिस टीम उनके आवास से रवाना हुई।
पूजा खेडकर ने वाशिम कलेक्टर बुवनेस्वरी एस. से अनुमति लेकर पुलिस को कुछ जानकारी साझा करने के लिए बुलाया था। pic.twitter.com/vPF9OPDqey
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2024
पूजा खेडकर पुणे से ट्रांसफर के बाद इस समय वाशिम जिले में ही पोस्टेड हैं. जानकारी के मुताबिक, सुबह-सुबह पुलिस की गाड़ी में छह पुलिसकर्मी उनके घर पर पहुंचे. इस टीम में तीन महिला पुलिसकर्मी भी थीं. जानकारी के मुताबिक, वाशिम पुलिस के साथ पुणे पुलिस की टीम भी वहां दिखी.
बता दें कि पूजा खेडकर से उनके कमरे में करीब सवा घंटे तक पूछताछ जारी ही और तीन महिला पुलिस मौजूद रहीं. ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर से मिलने के बाद वाशिम महिला पुलिस की टीम उनके आवास से रवाना हो गई. हालांकि उन्होंने इतनी देर तक पूजा खेडकर से क्या पूछताछ की. यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है.






hgh tabletten kaufen
References:
synergycommons.net