भारत
ऑपरेशन सिंदूर पर IAF चीफ का बड़ा खुलासा, पाकिस्तान के दावों को बताया “मनोहर कहानियां”

नई दिल्ली – भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अहम बयान दिया है. पाकिस्तान द्वारा हाल ही में किए गए इस दावे पर कि संघर्ष के दौरान उसने भारत के कई लड़ाकू विमानों को मार गिराया, एपी सिंह ने कहा कि ये सब “मनोहर कहानियां” हैं. उनका कहना है कि पाकिस्तान ऐसे दावे अपनी जनता को दिखाने के लिए करता है, जबकि हकीकत यह है कि भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के 6–7 विमान तबाह किए, जिनमें J-130 और F-16 लड़ाकू विमान भी शामिल हो सकते हैं.
IAF चीफ के 10 अहम बयान:
- वायुसेना दिवस परेड: 93वां वायुसेना दिवस 8 अक्टूबर को हिंडन एयरबेस पर आयोजित होगा. तीन साल बाद हिंडन में परेड हो रही है.
- फ्लाई पास्ट गुवाहाटी में: इस बार परंपरागत फ्लाई पास्ट हिंडन की बजाय 9 नवंबर को गुवाहाटी में होगा.
- थीम 2025: इस वर्ष की थीम है – “भारतीय वायुसेना: अचूक, अभेद्य और सटीक”.
- Mi-17 की एंट्री: फ्लाई पास्ट में Mi-17 हेलिकॉप्टर भी शामिल होगा.
- ऑपरेशन सिंदूर का झंडा: इस बार राष्ट्रीय ध्वज के साथ-साथ ऑपरेशन सिंदूर का झंडा भी पहली बार दिखेगा.
- स्टेटिक डिस्प्ले: सुखोई, राफेल, मिग-29, ALH ध्रुव, अपाचे, अर्ली वॉर्निंग सिस्टम, C-17 ग्लोबमास्टर और C-130 जैसे विमान प्रदर्शित होंगे.
- पाकिस्तान के दावे झूठे: एपी सिंह ने कहा कि पाकिस्तानी सेना और नेता 15 भारतीय जेट गिराने जैसी कहानियां सुनाते हैं, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है.
- पाकिस्तान को नुकसान: इंटेलिजेंस रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान के एयरबेस पर हमला कर तीन हैंगर और टारमेक को नुकसान पहुंचाया, जिससे उनके कई एयरक्राफ्ट तबाह हुए.
- आत्मनिर्भरता पर जोर: IAF चीफ ने कहा कि भारत को पूरी तरह आत्मनिर्भर होना होगा ताकि भविष्य में किसी दूसरे देश पर निर्भर न रहना पड़े.
- भविष्य की तैयारी: तेजस मार्क-1ए का ऑर्डर पूरा हो चुका है, IMRH (इंडियन मल्टी-रोल हेलिकॉप्टर) और मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के डिजाइन पर काम जारी है. साथ ही एयर डिफेंस सिस्टम और लॉन्ग रेंज मिसाइल प्रोजेक्ट भी आगे बढ़ रहे हैं.





