भारत

“मैं पूरी तरह से दुखी हूं…”: बेंगलुरु भगदड़ पर बोले विराट कोहली

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास बुधवार को मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत के बाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सलामी बल्लेबाज और दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट कोहली ने अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह “पूरी तरह से दुखी हैं.”

 

यह घटना बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के आईपीएल जीतने के जश्न के दौरान प्रतिष्ठित एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुई, जब हजारों प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए इकट्ठा हुए थे. विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में लिखा, “मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं. पूरी तरह से दुखी हूं.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने भी बेंगलुरु भगदड़ पर अपनी प्रतिक्रिया दी. एबी डिविलियर्स ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “आज चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई दुखद घटना से प्रभावित लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं.”

 

बताया जा रहा है कि बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के मेन गेट के पास ये हादसा हुआ है. कहा जा रहा है कि हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने से भीड़ अचानक अनियंत्रित हो गई और फिर हड़कंप मच गया. स्थिति बहुत ही खतरनाक बन गई. घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है.

 

इस हादसे को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा था कि बेंगलुरु में चिन्नास्वामी स्टेडियम के निकट भगदड़ में 11 लोगों की मौत हुई है.वहीं 50 लोग घायल हैं. हमारी उम्मीद से कहीं अधिक लोग बेंगलुरु में आरसीबी की जीत का जश्न मनाने के वास्ते इकट्ठा हुए थे.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button