हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन को भेजा नोटिस, पूछताछ के लिए बुलाया

फिल्म पुष्पा 2 जहां एक ओर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही हैं वहीं दूसरी ओर फिल्म के लीड स्टार अल्लू अर्जुन की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म पुष्पा 2: द राइज के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ मामले में हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन को एक और नोटिस दिया है. पुलिस ने सोमवार को अभिनेता को समन भेजा वहीं आज मंगलवार, 24 दिसंबर को 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है.
हैदराबाद के संध्या थियेटर में 4 दिसंबर को फिल्म पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान अचानक अल्लू अर्जुन आ गए थे. इस मौके पर उनकी झलक पाने के लिए भीड़ हो गई थी. इस दौरान धक्कामुक्की हुई और भगदड़ मच गई. भगदड़ में एक महिला की दबने से मौत हो गई थी.
अल्लू अर्जुन पर आरोप है कि वह 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थियेटर में बिना बताए पहुंचे थे. एक्टर की एक झलक पाने के लिए वहां भीड़ जमा हो गई और भगदड़ मच गई थी. इसमें कई लोग जख्मी हो गए थे, जबकि एक महिला की मौत हो गई थी.
महिला के पति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 105 (गैर-इरादतन हत्या) और 118(1) (जानबूझकर चोट पहुंचाना) के तहत अल्लू अर्जुन, उनकी सिक्योरिटी टीम और संध्या थिएटर मैनेजमेंट के खिलाफ चिक्काडपल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है. आज चिक्काडपल्ली पुलिस ने ही अल्लू अर्जुन को उनके घर से गिरफ्तार किया था.






best online steroid suppliers
References:
booz.live