Hurrun Rich List 2024: मुंबई बनी ‘एशिया के अरबपतियों की राजधानी’, चीन के बीजिंग को पछाड़ा

Hurrun Rich List 2024: मुंबई बनी ‘एशिया के अरबपतियों की राजधानी’, चीन के बीजिंग को पछाड़ा
वर्ष 2024 की हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के मुताबिक मुंबई बना एशिया के अमीरों का गढ़, लिस्ट के मुताबिक मुंबई अब चीन की राजधानी बीजिंग को पीछे छोड़ते हुए एशिया की अरबपतियों की राजधानी बन गई है। ऐसे में मुंबई में अरबपतियों की संख्या में 58 की बढ़ोत्तरी हुई, जिससे सूची में अरबपतियों की संख्या 386 हो गई।
.2024 हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार, मुंबई भारत के सबसे अमीर शहरों में भी टॉप पर है, जिसके बाद नई दिल्ली और हैदराबाद का स्थान है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 के अनुसार, भारत में अरबपतियों की संख्या में 29 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जो पहली बार 300 के आंकड़े को पार करते हुए रिकॉर्ड 334 अरबपतियों तक पहुंच गई है। 13 साल पहले सूची की शुरुआत के बाद से यह छह गुना है। पिछले साल देश में हर पांच दिन में एक अरबपति बना। इस लिस्ट में भारत की वित्तीय राजधानी ने 26 नए अति-धनवान व्यक्तियों को इस क्लब में जोड़ा, जिनकी कुल संपत्ति 445 अरब डॉलर है, जबकि चीन की राजधानी ने 18 लोगों को खो दिया.
रिपोर्ट के अनुसार, हैदराबाद ने एक बेहतरीन छलांग लगाई है, जिसने पहली बार धनी निवासियों की संख्या के मामले में बेंगलुरु को पीछे छोड़कर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। जहां हैदराबाद में 17 नए अरबपतियों की बढ़ोत्तरी के साथ कुल संख्या 104 हो गई, जबकि 100 धनी व्यक्तियों के साथ बेंगलुरू चौथे स्थान पर है। भारत के 10 शहरों में शामिल अन्य शहरों में चेन्नई (82), कोलकाता (69), अहमदाबाद (67), पुणे (53), सूरत (28) और गुरुग्राम (23) शामिल हैं।





