राज्य

लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 2 की मौत, कई घायल

लखनऊ के थाना कुर्सी क्षेत्र के बेहटा बाजार में शनिवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके से इलाके में दहशत फैल गई। विस्फोट इतना तेज था कि पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक 2 मौतों की पुष्टि हुई है, जबकि सात या इससे अधिक लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है।


धमाके के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की संभावना है और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। मौके पर पुलिस, दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीमें पहुंच चुकी हैं। कई थानों की पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जांच में सामने आया है कि यह पटाखा निर्माण का अवैध कारोबार था। आलम अपने घर में बड़ी मात्रा में बारूद और पटाखे बना रहे थे। पुलिस को किसी भी तरह का लाइसेंस नहीं मिला है।

धमाके की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर बुलाई गई है। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हाल के वर्षों में उत्तर प्रदेश में पटाखा फैक्ट्रियों में ऐसे हादसे बढ़े हैं, जो अवैध निर्माण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर करते हैं।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button