भारत

मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ट्रेक्कर की टक्कर में 10 मजदूरों की मौत

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो गई. दरअसल यह मामला मरिजापुर में कछवा थाना क्षेत्र में कटका गांव का है जहां ट्रक और ट्रेक्टर की टक्कर ने लोगों की जान ले ली. गुरुवार देर रात भदोही जनपद में छत की ढलाई कर वापस लौट रहे ट्रेक्टर सवार मजदूर तेज रफ्तार ट्रक का शिकार हो गए. तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रेक्टर पर सवार मजदूरों को पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है.

 

पुलिस को हादसे की सूचना रात करीब 12:30 बजे मिली, सूचना के बाद एसपी समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पुहंचे और राहत बचाव कार्य शुरू करवाया. बता दें कि मृतकों समेत घायल मजदूर वाराणसी जनपद के मिर्जापुर के रहने वाले थे.

 

प्रत्यक्षदर्शियोंके मुताबिक अनियंत्रित ट्रक ने पहले बाइक को टक्कर मारी फिर ट्रैक्टर से जा टकराया. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर उछलकर नाले में जा गिरा. उसके बाद ट्रक भी नाले में गिरे ट्रक पर चढ़ गया.

 

हादसे में जिनकी मौत हुई है उनकी शिनाख्त भानु प्रताप (26), अनिल कुमार (35), सूरज (24), विकास (24), नानक (18), नितिन (22), मुन्ना (25), टेर्रू (25), सनोहर (24), प्रेम शंकर (40) के रूप में हुई है .  जबकि जमुनी ,  आकाश और अजय हादसे में गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button