महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, 27 घायल
महाराष्ट्र: शुक्रवार, 20 दिसंबर को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई. दरअसल शुक्रवार सुबह शादी समारोह से लौट रही तेज रफ्तार बस हादसा का शिकार हो गई और बस पलट गई. इस हादसे में 27 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब सवा नौ बजे मनगांव के निकट ताम्हिनी घाट पर हुई. बस पुणे के लोहेगांव से महाड के बीरवाड़ी की ओर जा रही थी. तभी एक मोड़ पर चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया. इसके बाद वाहन पलट गया. उन्होंने आगे बताया कि इस हादसे में दो पुरुषों और तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई. चार मृतकों की पहचान संगीता जाधव, गौरव दराडे, शिल्पा पवार और वंदना जाधव के रूप में हुई है, जबकि एक व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, निजी बस शादी कार्यक्रम के लिए पुणे से महाड के बिरवाड़ी के लिए रवाना हुई थी. पुणे से मानगांव आते समय तम्हिनी घाट पर एक तीखे मोड़ पर सड़क के किनारे पलट गई.






hgh spray kaufen
References:
hgh hormone kaufen