भारत

राज्यसभा में सर्जिकल स्ट्राइक पर गृहमंत्री अमित शाह का करारा जवाब

दिल्ली: शुक्रवार को संसद के मौजूदा बजट सत्र के दूसरे चरण के दूसरे हफ्ते की कार्यवाही का चौथा दिन है. पार्लियामेंट में बहस के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस की सरकारों पर करारा हमला क‍िया. उन्‍होंने कहा, एक वक्‍त था जब कश्मीर में गोलीबारी होती थी. कोई त्‍योहार बिना बम बारूद के नहीं मनाया जा सकता था. लेकिन कोई भी सरकार बोलती नहीं थी. बोलने में कांपते थे. लेकिन मने सिर्फ 10 द‍िन में बालाकोट सर्जिकल स्‍ट्राइक कर बता द‍िया, हम सहने वाले नहीं हैं.

 

अमित शाह ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में आने के बाद उरी और पुलवामा में हमले हुए. हालांकि, 10 दिनों के भीतर ही भारत ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके मुंहतोड़ जवाब दिया. केवल दो देश, अमेरिका और इजराइल ही अपनी सुरक्षा और सीमाओं के लिए खड़े होते थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को भी इस सूची में शामिल कर लिया.”

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “हमारे संविधान में कानून और व्यवस्था की जिम्मेदारी राज्यों पर है. सीमा सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा गृह मंत्रालय के अंतर्गत आती है. यह एक सही निर्णय है. इसमें कोई बदलाव करने की आवश्यकता नहीं है. लेकिन जब कानून और व्यवस्था की जिम्मेदारी राज्यों की है, तो 76 साल बाद अब ऐसी स्थिति है कि कई तरह के अपराध राज्य की सीमा तक सीमित नहीं रह गए हैं, वे अंतरराज्यीय भी हैं और बहुराज्यीय भी हैं – जैसे नारकोटिक्स, साइबर अपराध, संगठित अपराध गिरोह, हवाला. ये सभी अपराध सिर्फ एक राज्य के भीतर नहीं होते हैं. देश में कई अपराध देश के बाहर से भी भारत में किए जाते हैं. इसलिए इन सबको ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय में बदलाव करना जरूरी हो जाता है…”

 

अमित शाह ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने से अपने संबोधन की शुरुआत की. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “21 सदस्यों ने यहां अपने विचार प्रस्तुत किए हैं. एक तरह से गृह मंत्रालय के अनेक कार्यों के परिमाणों को छूने का प्रयास किया गया है. सबसे पहले मैं देश की आजादी के बाद आंतरिक सुरक्षा और सरहदों की सुरक्षा के लिए जिन राज्य पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, उन हजारों जवानों को मन पूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.”

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button