Holi 2021: देखें देश के अलग-अलग हिस्सों में कैसे मनाया जाता है होली का जश्न
रंगों का त्योहार होली हमारे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने सारे गीले शिकवे भूल के बस एक दुसरे को रंग लगते है और भूल – चूक माफ़ कर के एक – दुसरे से गले मिलते है। इस त्यौहार के उत्साह का आलम इतना है कि लोग होली के त्योहार का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बार कि बात करे तो होलिका दहन 28 मार्च को हुआ और रंगों वाली होली 29 मार्च यानी आज सोमवार के दिन मनाई जा रही है।
देशभर में होली की धूम और रौनक देखने लायक होती है। हर तरफ जश्न का माहौल होता है। वहीं, देश के कई हिस्सों में तो होली के त्योहार का जश्न एक सप्ताह पहले ही शुरू हो जाता है। हालांकि, अलग-अलग जगहों पर होली को अलग नामों से जाना जाता है और इस पर्व को मनाने के तरीके और परंपराएं भी काफी अलग हैं, लेकिन इस पर्व को मनाने के लिए लोगों के दिलों में उत्साह और जोश उतना ही होता है।
आइए आपको बताते हैं देश के किस हिस्से में कैसे मनाया जाता है होली का जश्न।
उत्तर भारत में दो दिन मनाया जाता है ये त्यौहार।
उत्तर भारत के राज्यों में इस त्योहार को ज्यादातर होली कहा जाता है और यह उत्सव दो दिनों तक चलता है। पहले दिन होलिका दहन किया जाता है, जबकि इसके अगले दिन रंगों वाली होली खेली जाती है। इस त्योहार के पहले दिन को जलाने वाली होली, छोटी होली या होलिका दहन के नाम से जाना जाता है। इस दिन हर चौराहे और गली-मोहल्ले में गूलरी, कंडों व लकड़ियों से बड़ी-बड़ी होली सजाई जाती है। इसके बाद होलिका की पूजा की जाती है और उसकी परिक्रमा करने के बाद उसमें आग लगा दी जाती है। होलिका दहन के बाद एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाने की परंपरा भी है।
देश के पूर्वी हिस्से में कुछ ऐसा होता है जश्न।
देश के पूर्वी हिस्से में होली का त्योहार कुछ अलग ढंग से मनाया जाता है। पश्चिम बंगाल में होली को डोल पूर्णिमा, डोल जात्रा या बसंत उत्सव कहा जाता है। होली के दिन शहर में राधा-कृष्ण की शोभा यात्रा निकाली जाती है। भगवान कृष्ण और अग्निदेव की पूजा की जाती है। उसके बाद कृष्ण प्रतिमा को गुलाल लगाकर त्योहार की औपचारिक शुरुआत की जाती है। असम के लोग होली को अक्सर फकुवा या डौल कहते हैं। ओडिशा में तो लोग होली पर डोला मनाते हैं।
उत्तराखंड की होली।
उत्तराखंड की कुमाऊंनी होली देशभर में काफी लोकप्रिय है। महिला और पुरुष इस पर्व पर कुमाऊंनी वेशभूषा पहनकर समूहों में पारंपरिक गीतों पर नाचते हैं। इन सब के बीच मथुरा वृन्दावन कि लठ मार और फूलों की होली को भला कोई कैसे भूल सकता है।
आइये देखें ये वीडियो जिसमे आपको भारत के अलग- अलग राज्यों में मनाई जाने वाली होली की सुन्दर झलक मिलेगी।
https://twitter.com/NewsMobileIndia/status/1376148025328889858






how to get steroids for muscle growth
References:
git.toad.city