PM Modi के विमान पर आतंकी हमले की झूठी धमकी, एक हिरासत में

मुंबई पुलिस ने बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान पर फ्रांस और अमेरिका की आधिकारिक यात्रा से पहले संभावित आतंकवादी हमले की धमकी दी गई थी. पुलिस को 11 फरवरी को धमकी की चेतावनी देने वाला एक कॉल आया, जिसके बाद उन्होंने अन्य एजेंसियों को सतर्क किया और जांच शुरू की.
कथित तौर पर धमकी भरा कॉल करने के आरोप में एक मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को हिरासत में लिया गया हैै. व्यक्ति को शहर के चेंबूर इलाके से हिरासत में लिया गया. पुलिस ने कहा कि मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष को इस संबंध में एक कॉल आया, जिसमें चेतावनी दी गई कि आतंकवादी प्रधानमंत्री के विमान पर हमला कर सकते हैं क्योंकि वह विदेश यात्रा पर जा रहे हैं.
पुलिस ने अन्य जांच एजेंसियों के साथ जानकारी साझा की और जांच शुरू की.
मुंबई पुलिस ने कहा, “11 फरवरी को मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष में एक कॉल आया जिसमें चेतावनी दी गई थी कि आतंकवादी पीएम मोदी के विमान पर हमला कर सकते हैं क्योंकि वह अधिकारिक यात्रा पर विदेश जा रहे हैं. सूचना की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने अन्य एजेंसियों को सूचित किया और जांच शुरू की.”
मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष को एक चेतावनी मिली थी कि आतंकवादी पीएम मोदी के विमान पर हमला कर सकते हैं क्योंकि वह आधिकारिक यात्रा पर विदेश जा रहे हैं. सूचना की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने अन्य एजेंसियों को सूचित किया और जांच शुरू की, एएनआई ने मुंबई पुलिस के हवाले से बताया. मामले पर आगे की जानकारी का इंतजार है.
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है





