हिमाचल प्रदेश: ड्यूटी के लिए उफनती नदी भी पार कर गई नर्स, देखें वीडियो

हिमाचल के मंडी जिले की चौहार घाटी में स्टाफ नर्स कमला देवी ने अपनी ड्यूटी के प्रति अनोखी मिसाल पेश की. बादल फटने से उफनते नाले और बह चुकी पुलियों के बावजूद उन्होंने जान जोखिम में डालकर छलांग लगाई और सुरक्षित पार करते हुए हुरंग गांव पहुंचकर बच्चों को वैक्सीन दी.
Himachal Pradesh | मंडी में शिशु के टीकाकरण के लिए नर्स ने जोखिम में डाली अपनी जान | #reels | NMH #Mandi #Himachal #HealthWorker #VaccinationDrive #Inspiration #Dedication #courage https://t.co/X9ACmGouf0
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 23, 2025
हिमाचल में इन दिनों बारिश का कहर देखने को मिल रहा है. लगातार हो रही बारिश से सभी नदी-नाले उफान पर हैं. कई जगहों पर बादल फट गए हैं और जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. ऐसे में जिला मंडी की चौहार घाटी की सुधार पंचायत के स्वास्थ्य केंद्र सुधार में कार्यरत टिककर गांव की स्टाफ नर्स कमला देवी ने अपनी जान जोखिम में डालकर मानवता की मिसाल कायम की है.
सुधार स्वास्थ्य केंद्र की स्टाफ नर्स ने शुक्रवार की सुबह कठोग पंचायत के हुरंग नारायण देवता के गांव में वैक्सीनेशन के लिए अपनी ड्यूटी देने के लिए निकली, तो शिल्हबुधानी पंचायत के नालों में 20 अगस्त को बादल फटने से आई बाढ़ ने सभी पैदल चलने वाले पुलियों को बहा दिया था. ऐसे में लोगों को नालों से इधर से उधर पार करना मुश्किल हो रहा है. स्टाफ नर्स को भी ड्यूटी पर जाने के लिए उनफते हुए नाले को पार करना था. नर्स उफनते नाले को पार कर अपनी जान जोखिम में डाल कर देवता हुरंग नारायण के गांव पहुंचीं.





