ताज़ा खबरें

कुल्लू में बदल फटने से तबाही, पार्वती नदी में बाढ़, कैंपिंग साइट और कैफे बहा, 4 लोग हुए लापता

कुल्लू में बदल फटने से तबाही, पार्वती नदी में बाढ़, कैंपिंग साइट और कैफे बहा, 4 लोग हुए लापता

हिमाचल प्रदेश में बदल फटने से भारी तबाही मची हुई है। बीती रात कुल्लू, शिमला और किन्नौर जिला में भारी बारिश ने खूब तबाही मचाई हुई। कुल्लू के चोज गांव में आज सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर बादल फटने से पार्वती नदी में बाढ़ आ गयी। जिसके चलते कैंपिंग साइट और कैफे बह गया, इस बीच 4 से 6 लोग लापता होने की भी खबर है। 5 गाय और उनके बछड़े भी पानी में बह गए हैं। कई घरों व घ्राट को नुकसान पहुंचा है।

 

कैंपिंग साइट से चार लोग व मलाणा की एक महिला को मिलाकर कुल पांच लोग बाढ़ की चपेट में आए हैं। मलाणा में नाले में बह गई महिला का एक वीडियो भी सामने आया है। पुल बह जाने के कारण एनडीआरएफ टीम को भी मौके पर पहुंचने काफी मशक्‍कत करनी पड़ी।

हिमाचल के अधिकांश भागों में बीती रात से ही भारी बारिश हो रही है। इससे जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। इसके बाद नेशनल हाईवे-3 कुल्लू-मनाली, शिमला-किन्नौर को जोड़ने वाले NH-5 समेत रामपुर में और चौपाल को जोड़ने वाली सड़क समेत प्रदेशभर में 160 से ज्यादा सड़कें अवरोधित बताई जा रही हैं। प्रदेशभर में 90 से ज्यादा विद्युत ट्रांसफार्मर भी ठप बताए जा रहे हैं। रामपुर के ब्रुरी खड्‌ड में एनएच को बहाल कर दिया गया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button