भारत

जेपी जयंती पर लखनऊ में हाई-वोल्टेज ड्रामा, अखिलेश यादव ने JPNIC पहुंचने का किया ऐलान

जयप्रकाश नारायण की जयंती से पहले राजधानी लखनऊ में राजनितिक पारा चढ़ता नजर आ रहा है. बीते दिन समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (JPNIC) श्रद्धांजलि देने पहुंचे. लेकिन पुलिस ने उन्हें अनुमति नहीं दी. इसके बाद पॉलिटिकल हंगामे की आशंका को देखते हुए आज नारायण इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर पर भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है.

 

अखिलेश यादव के आवास के बाहर भी भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई है. एक तरह से उन्हें नजरबंद करने की तैयारी है. बता दें कि अखिलेश यादव ने शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे JPNIC पहुंचने का ऐलान किया है. हालांकि प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी है.

 

दरअसल, गुरुवार देर शाम अखिलेश यादव अचानक से JPNIC पहुंचे और बिल्डिंग को टीन शीट से सील करने पर भड़क गए. अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार टीन शीट लगाकर कुछ तो छुपाना चाहती ही होगी. टीन शीट आखिर क्यों लगाई गई है? किसी महापुरुष का सम्मान क्यों नहीं करने दे रही है? वह भी महान नेता जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर ऐसा क्यों किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं हो रहा है. हर वर्ष जयप्रकाश नारायण की जयंती के दिन समाजवादी लोग यहां इकठ्ठा होते थे, उनका माल्यार्पण का करते थे. उनका सम्मान करते थे, अपने विचार रखते थे. वह महान नेता जिन्होंने संपूर्ण क्रांति का नारा दिया और उस समय की सरकार के सामने झुका नहीं. एक समय ऐसा भी आया कि उसकी संपूर्ण क्रांति की वजह से देश में परिवर्तन हुआ. यह JPNIC सोशलिस्टों का म्यूजियम है. जयप्रकाश जी की प्रतिमा और इसके अंदर सोशलिज्म को कैसे हम समझें? समाजवाद को हम कैसे समझें? वह तमाम चीज अंदर मौजूद है, टीन शेड लगाकर सरकार आखिरकार क्या छिपाना चाहती है?

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button